वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा क्राईम प्रिवेंशन पेट्रोलिंग (सी.पी.पी.) के अधि./कर्म. की आहूत की गई बैठक

0
23

राज्य शासन के मंशानुसार श्रीमान् पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा अपराधों की रोकथाम, नियंत्रण एवं पुलिसिंग में बेहतर कसावट के उद्देश्य से रायपुर जिले को 04 वाहन क्राईम प्रिवेंशन पेट्रोलिंग (सी.पी.पी.) प्रदाय किया गया है। जिसका शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज, रायपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर  प्रशांत अग्रवाल द्वारा दिनांक 26.09.2022 को किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय  प्रशांत अग्रवाल द्वारा आज दिनांक 07.12.2022 को सिविल लाईन स्थित सी-04 भवन में क्राईम प्रिवेंशन पेट्रोलिंग (सी.पी.पी.) के अधिकारियों/कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा क्राईम प्रिवेंशन पेट्रोलिंग (सी.पी.पी.) टीम के अधि./कर्म. को उनके निर्धारित थाना क्षेत्रों/स्थानों में मुस्तैदी पूर्वक पेट्रोलिंग करने सहित भीड़-भाड़/सूनसान स्थान, गुटबाजी/अड्डेबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों की बारिकी से सघन चेकिंग करने निर्देशित करने के साथ ही अपराधों पर लगाम लगाने एवं अपराधियों पर कसावट लाने के कई महत्वपूर्ण जानकारियां/निर्देश दिये गये तथा बेहतर कार्य करने वाले अधि./कर्म. को पुरूस्कृत करने भी कहा गया है।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध  अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम  डी.सी.पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक उरला  राजीव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन  वीरेन्द्र चतुर्वेदी, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक/ उप पुलिस अधीक्षक जिविशा  अविनाश मिश्रा उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here