अरविंद नगर के समीप हमर अस्पताल निर्माण का प्रमोद दुबे ने किया भूमि पूजन

0
12

रायपुर। रायपुर नगर निगम के अध्यक्ष प्रमोद दुबे द्वारा अरविंद नगर के समीप हमर अस्पताल निर्माण कार्य का आज भूमिपूजन किया गया। इससे पेंशनवाड़ा, विवेकानंद नगर, शैलेंद्र नगर, यादव पारा, बैरन बाजार सहित आसपास के हजारों लोगों की स्वास्थ्य सुविधा के लिए उक्त अस्पताल का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जायेगा।

यहां ओपीडी टेस्टिंग यूनिट सहित दो मंजिला अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में डॉक्टर एवं स्टाफ की व्यवस्था 24 घंटे रहेगी।।
प्रमोद दुबे ने बताया कि उक्त क्षेत्र के लोगों की विगत 10 वर्षों से एक अस्पताल की मांग हो रही है । इससे पहले बैरन बाजार स्थित अस्पताल 15 वर्ष पूर्व बंद हो चुकी है ऐसे में इस अस्पताल के बन जाने से आसपास के तीन बस्ती समेत सभी लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

दुबे ने बताया कि लगभग 3000 वर्ग फुट से ज्यादा निर्माणाधीन एरिया होगा जिसमें एक्स-रे ईसीजी सहित अनेक अत्याधुनिक मशीन लगाए जाने की योजना है। अब भगवती चरण शुक्ला वार्ड सर्व सुविधा युक्त वार्ड की श्रेणी में आ चुका है जहां नई पानी की टंकी, उद्यान, चारों तरफ चौड़ी सड़कें, पर्याप्त स्ट्रीट लाइट, कचरों का निष्पादन व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है।

आज भूमि पूजन के अवसर पर गंगा यादव, रियाज़ अहमद, राजीव सोनी, हसन खान, सुनील शर्मा, बाकऱ अब्बास, अस्सु आसिफ, मनोहर यादव, भावेश यादव, मिथिलेश रिछारिया, नवाब खान, शारिक खान, फारुख अशरफी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here