सावित्री मंडावी ने जीता भानुप्रतापपुर उपचुनाव

0
32

भानुप्रतापपुर : भानुप्रतापपुर विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। 18वें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। 18वें राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी 20, 885 हजार वोटों से आगे चल रही है। भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम दूसरे स्थान पर है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी अकबर कोर्राम तीसरे स्थान पहुँच गए है।

वहीं लगातार मिल रही बढ़त के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मान लिया है कि उपचुनाव में कांग्रेस जीत हासिल करेगी। इसके बाद से ही कार्यकर्ताओं और पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल है। जीत की घोषणा होने से पहले ही मंत्री कवासी लखमा ने विजय जुलुस निकाला है। इस विजय जुलुस में निर्वाचित विधायक सावित्री मंडावी भी मौजूद है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here