कैच पकड़ने के दौरान क्रिकेटर के मुंह पर लगी बॉल, दांत टूटे, अस्पताल में भर्ती

0
97

श्रीलंका में इस समय घरेलू टूर्नामेंट लंका प्रीमियर लीग (LPL) 2022 सीजन खेला जा रहा है। इसी दौरान एक मैच में बड़ा हादसा हो गया और एक स्टार प्लेयर बुरी तरह चोटिल हो गया। यह खिलाड़ी श्रीलंकाई ऑलराउंडर चमिका करुणारत्ने हैं, जिनके मुंह पर बॉल लगी है।

बॉल लगने के कारण चमिका करुणारत्ने के मुंह से खून आने लगा। उनके तीन-चार दांत भी टूटने की बात कही जा रही है। घटना के बाद मैच को थोड़ी देर के लिए रोका गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बताया गया है कि उनका जबड़ा भी बुरी तरह चोटिल हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here