पंचायत उप चुनाव की तारीख का हुआ ऐलान, 5 जनवरी को होगा मतदान

0
73

प्रदेश में पंचायत के विभिन्न पदों पर होने वाले उप चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पूरे कार्यक्रम की तारीखों का ऐलान कर दिया है।

राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के 61 हजार 936 पंच और 1364 अन्य पदों पर 5 जनवरी को मतदान होगा। इस चुनाव के परिणाम 10 जनवरी को आएंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, 61 हजार 936 पंच पदों और 1364 अन्य पदों के लिए 15 दिसंबर से नामांकन पात्र भरे जाएंगे। इसके बाद 23 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

वहीं राज्य निर्वाचन आयोग ने 26 दिसंबर तक नाम वापसी की तारीख तय की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here