मोहसिन के बाद अब Shivangi Joshi को इस टीवी एक्टर में मिला प्यार!

0
54

ग्लैमर की दुनिया में एक्टर और एक्ट्रेस के बीच प्यार होना कोई बड़ी बात नहीं है. अक्सर सितारों को अपने को-स्टा र से प्यार हो जाता है. इन दिनों मनोरंजन जगत की गलियारों में चर्चाएं जोरों पर हैं कि,

शिवांगी जोशी और रणदीप राय के बीच प्यार की चिंगारी उठ चुकी है. एक तरफ दोनों के रिश्ते की गॉसिप हो रही है, वहीं शिवांगी और रणदीप ने अपने रिश्ते की सच्चाई दुनिया के सामने रख दी है.

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम शिवांगी जोशी और टीवी एक्टर रणदीप रॉय इन दिनों ‘बालिका वधू 2’ में नजर आए थे. उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को तो लोग पसंद कर ही रहे हैं,

खबरें हैं कि दोनों पिछले 2-3 महीने से एक-दूसरे को डेट भी कर रहे हैं. अब शिवांगी और रणदीप ने अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है.

 

शिवांगी-रणदीप ने डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शिवांगी जोशी ने रणदीप संग अपने रिश्ते को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा, “यह सच नहीं है. मुझे नहीं पता कि, ये खबरें कहां से आ रही हैं.” वहीं,

रणदीप ने भी अपने रिश्ते पर कहा, “शिवांगी और मैं सिर्फ दोस्त हैं. मेरे कई दोस्त हैं और वह उनमें से एक हैं.”

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here