वीर शिवाजी वार्ड क्र.16 के बाल समाज सेवा (छोटा) मंडली खमतराई को क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय द्वारा वाद्य यंत्र (ड्रम पैड) किया गया भेंट

0
12

रायपुर (छत्तीसगढ़)। संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय द्वारा लगातार पश्चिम विधानसभा के अन्तर्गत मन्दिरों, समूहों, समितियों की मांगों के अनुरूप साउण्ड सिस्टम, वाद्य यंत्र एवं अन्य कई आधुनिक यंत्र दिये जा रहे हैं। इसी क्रम में आज वीर शिवाजी वार्ड क्र.16 के खमतराई में संचालित संस्था बाल समाज सेवा (छोटा) मंडली को वाद्य यंत्र (ड्रम पैड) भेंट किया गया।

बाल समाज सेवा (छोटा) मंडली द्वारा विधायक महोदय के समक्ष विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने हेतु ड्रम पैड की मांग रखी गई थी, अतएव विधायक विकास उपाध्याय ने संस्था को ड्रम पैड भेंट करने हेतु कार्यालयीन प्रतिनिधियों को आदेशित किया।

जिस पर विधायक विकास उपाध्याय की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधियों द्वारा ड्रम पैड भेंट किया गया। इस दौरान एल्डरमेन रवि राव, बाल समाज सेवा (छोटा) मंडली के अध्यक्ष राधेश्याम सेन, हरि ध्रुव, फगवा देवांगन सहित विधायक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here