सरकार ने किया बड़ा ऐलान : अब 500 रुपए में मिलेंगे LPG गैस सिलेंडर

0
13

नईदिल्ली। देश में आए दिन राशन के सामान समेत कई चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे है। घर का खर्च आम जनता के बजट से बाहर चला जा रहा है। इसमें सबसे अ​हम चीज गैस सिलेंडर होती है, जिसके दाम आए दिन बढ़ रहे है। बढ़ती महंगाई के बीच राजस्थान सरकार के लोगों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, राजस्थान सरकार ने गैस सिलेंडर के दामों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने जनता के सामने ऐलान करते हुए कहा कि अब गरीब परिवारों को गैस सिलेंडर सस्ते दामों में उपलब्ध कराए जाएंगे।

 

राजस्थान के गहलोत सरकार ने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी है। सरकार ने ट्वीट में लिखा है कि ‘राज्य सरकार गरीबों को अधिकतम राहत पहुंचाने के लिए निरंतर जनकल्याणकारी फैसले ले रही है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार गरीब तबके को सस्ती दर पर सिलेंडर उपलब्ध करवाने के लिए योजना लेकर आ रही है।’ योजना लागू होने से 1 अप्रेल, 2023 से 500 रूपए प्रति सिलेंडर की दर से उज्जवला योजना से जुडे़, बीपीएल और गरीब लोगों को वर्ष में 12 सिलेंडर मिल सकेंगे। इससे महंगाई के इस दौर में आमजन पर आर्थिक बोझ कम हो सकेगा।

 

आपको बता दें कि देश में गैस सिलेंडर के दामों में आए दिन इजाफा हो रहा है। लगातार देश में सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। इससे गरीब परिवारों को अपने घर का खर्च चलाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं घर का राशन खर्च का बजट आम जनता के लिए काफी महंगा पड़ रहा है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here