रायपुर में कार चालक से लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार

0
17

रायपुर। चाकू से वारकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थी लच्छी प्रसाद यादव ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह चालक का कार्य करता है। वे बिलासपुर से अपने सेठ की वेगन-आर चारपहिया वाहन में सेठ की माता का ईलाज कराने हेतु व्ही. वाय हॉस्पिटल आया था। प्रार्थी के सेठ की माता के हॉस्पिटल में भर्ती होने के कारण प्रार्थी हॉस्पिटल में रूक गया था। प्रार्थी दिनांक 21.12.2022 को चारपहिया वाहन को लेकर सुबह 03.30 बजे चाय लेने पचपेडी नाका ब्रिज के पास गया था, प्

रार्थी चाय लेकर हॉस्पिटल वापस जाने लगा इसी दौरान दो व्यक्ति प्रार्थी के पास आकर आगे तक छोड़ने हेतु बोले जिस पर प्रार्थी दोनो व्यक्तियों को चारपहिया वाहन में पीछे सीट में बैठा लिया। जिसके पश्चात् दोनों व्यक्तियों द्वारा प्रार्थी को पीछे से पकड़कर अपने पास रखे चाकू से प्रार्थी पर वार कर प्रार्थी के पास रखे बैग को लूट कर चारपहिया वाहन से उतर कर फरार हो गये।

कुछ देर पश्चात् प्रार्थी द्वारा चाय दुकान वाले के पास जाकर दोनों व्यक्तियों के संबंध मेें पूछताछ करने पर जानकारी प्राप्त हुई की छोटा गजनी एवं चाहत सेन नामक दो व्यक्त्यिों द्वारा उसे लूटा गया है। जिस पर दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक धारा 450/22 धारा 397, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here