निगम जोन 2 स्वास्थ्य विभाग ने गन्दगी फैलाने पर गुढ़ियारी में इंदौर स्वीट्स पर 10000 रूपये का जुर्माना किया

0
69

रायपुर – आज जनशिकायत मिलने पर वस्तुस्थिति की जानकारी लेने नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  मयंक चतुर्वेदी के आदेशानुसार एवं अपर आयुक्त  सुनील चंद्रवंशी, जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे के निर्देशानुसार जोन 2 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी  रवि लावनिया एवं स्वच्छता निरीक्षक  चेतानन्द नायक ने जोन 2 के तहत आने वाले दानवीर भामाशाह वार्ड नम्बर 26 के गुढ़ियारी क्षेत्र में इंदौर स्वीट्स का आकस्मिक निरीक्षण किया.

इस दौरान सम्बंधित दुकान में गन्दगी फैलाने से सम्बंधित जनशिकायत पूरी तरह सही पायी गयी. जोन 2 जोन कमिश्नर के निर्देश पर स्थल पर तत्काल जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने सम्बंधित इंदौर स्वीट्स के दुकानदार दशरथ साहू से उन्हें भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी देते हुए 10000 रूपये का जुर्माना वसूला एवं प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here