मंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की दी शुभकामनाएं

0
16

रायपुर/ छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण, गृह, पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2023 की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में साहू ने कहा आने वाला वर्ष सभी के जीवन में नई आशा और ऊर्जा का संचार करे, यही हमारी कामना।

उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार, प्रदेश की गौरवशाली परम्परा, संस्कृति और पहचान को कायम रखते हुए गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। आगे भी हमारा प्रदेश नित नए आयामों को छुएगा और उन्नति की ओर अग्रसर रहेगा।

नव वर्ष के अवसर पर श्री साहू प्रदेशवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here