नववर्ष पर संस्था अवाम ए हिन्द द्वारा निःशुल्क भोजन वितरण के 1007 वें दिन शासकीय अस्पतालों में मरीजों के परिजनों को स्वादिष्ट भोजन वितरण एवं रात्रिकालीन ठण्ड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जरूरतमंदों को किया गर्म कपड़े व कम्बल वितरण

0
26

नववर्ष 2023 के अवसर पर अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधन में नियमित रूप से चलाये जा रहे सुपोषण अभियान अंतर्गत निःशुल्क भोजन वितरण कार्य के 1007वां दिन शासकीय डीकेएस अस्पताल के मरीजों के परिजनों को गर्म पौष्टिक भोजन वितरण किया साथ ही पूर्व रात्रिकालीन में जरूरतमंदों, बच्चे बुजुर्गों, अस्पतालों में मरीज के परिजनों को गर्म कपड़े, कम्बल मुहैय्या कराया गया।

विदित रहे कि वर्ष 2022 में संस्था ने अपने दायित्वों का निर्वहन करने, जरूरतमंदों की आवश्यकताओं की पूर्ति एवं मानव जीवन सुरक्षित करने की भरपूर प्रयास किया।

इसी कड़ी में साल के अंतिम दिनों में शासकीय अस्पतालों में दूरदराजो से इलाज कराने आने वाले मरीजों के परिजनों को तथा फुटपाथ, पिछ़डी बस्तियों मे जिंदगी गुजर बसर कर रहे गरीबों बेसहारे, निराश्रित, वृद्धजनों को शीतलहर से बचने बढ़ती ठण्ड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रात्रिकालीन संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के साथ सदस्यों द्वारा शहर के अन्य जगहों, क्षेत्रों में पहुँच कर गर्म कपड़े, कम्बल वितरण किया गया तथा पुरे शीतकालीन ऋतू में संस्था द्वारा कम्बल वितरण कार्य जारी रहेगा।

इस मानवीय कार्यों में संस्थापक, मोहम्मद सज्जाद खान के साथ श्रीमती अनिला शर्मा, ज़ुबैर खान, अरहम खान, शरद साहू, फराज खान एवं अन्य सदस्यगण द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here