*01 किलोग्राम गांजा के साथ आरोपी सुनील राव गिरफ्तार

0
9

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय  प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 05.01.23 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत शताब्दी नगर स्थित शमशान घाट पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है।

जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध  अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी द्वारा थाना प्रभारी तेलीबांधा को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी तेलीबांधा के नेतृत्व में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सुनील राव निवासी जोरा तेलीबांधा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया।

जिस पर आरोपी सुनील राव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *कुल 01 किलो 125 ग्राम गांजा कीमती लगभग 10,000/- रूपये* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 16/23 धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

*गिरफ्तार आरोपी – सुनील राव पिता ललित राव उम्र 22 साल निवासी भवानी नगर दुर्गा मंदिर के पास जोरा थाना तेलीबांधा रायपुर।*

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here