04 किलोग्राम गांजा के साथ आरोपी पारस कुमार शाह गिरफ्तार

0
72

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 09.01.2023 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पास एक व्यक्ति अपने पास थैले में गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है।

जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री देव चरण पटेल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक उरला श्री राजीव शर्मा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी खमतराई को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम पारस कुमार शाह निवासी खमतराई रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर बोरी में गांजा रखा होना पाया गया।

जिस पर आरोपी पारस कुमार शाह को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से कुल 04 किलो 500 ग्राम गांजा कीमती लगभग 45,000/- रूपये जप्त* किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

*आरोपी पारस कुमार शाह पूर्व में भी नारकोटिक्स एक्ट के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है।*

*गिरफ्तार आरोपी- पारस कुमार शाह पिता लखन प्रसाद शाह उम्र 32 साल निवासी अशोक विहार कॉलोनी गोंदवारा थाना खमतराई रायपुर।*

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here