रायपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य महिला कांग्रेस प्रभारी एवं अनुसूचित जाति प्रभारी और राजश्री सद्भावना समिति की अध्य्क्ष शकुन डहरिया ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। शकुन डहरिया ने मकर संक्रान्ति पर्व की पूर्व संध्या पर अपने शुभकामना सन्देश में कहा है कि यह पर्व हमारे देश की समृद्ध विरासत एवं सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। सूर्य देव का उत्तरायण होना, उनके प्रकाश का गतिशील होना, हम सब के जीवन में ज्ञान और सकारत्मकता का गतिशील होना है।
उन्होंने कामना की कि भगवान सूर्य की आराधना का यह पर्व हम सबके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे।


