सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम 15 जनवरी को बूढ़ातालाब परिसर रायपुर में

0
13

रायपुर/राज्य में 11 से 17 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन लगातार जारी है।

इस तारतम्य में अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) एवं यातायात पुलिस रायपुर द्वारा 15 जनवरी 2023 दिन रविवार को स्वामी विवेकानंद सरोवर (बूढ़ा तालाब) के पास नवनिर्मित गार्डन में सुबह 6.30 बजे से सड़क सुरक्षा संबंधी जन जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रतिभागियों हेतु जुम्बा भी कराया जाएगा।

जुम्बा हेतु यथासंभव सफेद टी-शर्ट/टाप एवं नीला/काला लोवर धारण कर आने हेतु आग्रह किया गया है। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के उक्त महती आयोजन में श्री संजय शर्मा, अध्यक्ष, अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) द्वारा अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी की अपील की गई है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here