वक्ता मंच का वार्षिक समारोह 22 को

0
54

रायपुर। प्रदेश की सामाजिक व साहित्यिक संस्था वक्ता मंच का वार्षिक समारोह रविवार 22 जनवरी को प्रात: 10 बजे वृंदावन सभागृह रायपुर में आयोजित किया गया है। इस अवसर पर प्रदेश की 100 नवोदित प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया जायेगा।वक्ता मंच द्वारा इस शैक्षणिक सत्र में प्रदेश के स्कूल व कालेजों में संपन्न विविध प्रतियोगिताओं के माध्यम से इन प्रतिभाओं का चयन किया गया है। वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि समारोह में पत्रकारों, समाज सेवियों, यातायात अधिकारियों , साहित्यकारों, शिक्षकों सहित समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रहे 21 व्यक्तियों को विभूति अलंकरण सम्मान भी प्रदान किया जायेगा। समारोह का आरंभ सम्मान समारोह से होगा।इसके पश्चात यातायात पुलिस रायपुर द्वारा सड़क सुरक्षा व सुरक्षित यातायात हेतु प्रशिक्षण दिया जायेगा।साहित्यिक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा अतिथियों के उद्बोधन के साथ कार्यक्रम समाप्त होगा। समारोह में राजधानी के समस्त प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया जा रहा है।

 

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here