चोरी करने वाले 01 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 04 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार

0
38

रायपुर पुलिस- प्रार्थी उमेश महोबिया ने थाना पुरानीबस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह प्रोफेसर कालोनी सेक्टर 01 में परिवार सहित किराये से रहता है। प्रार्थी दिनांक 22.12.2022 को रात्रि में अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद करना भूल गया था तथा रात्रि लगभग 03.00 बजे बाथरूम जाने के लिये उठकर देखा तो उसके कमरे के टेबल पर रखे बैग, 03 नग पेनड्राइव, लैपटाप, मोबाइल फोन, पर्स तथा नगदी रकम वहां नही था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के घर अंदर प्रवेश कर टेबल में रखे उक्त मशरूका को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 546/22 धारा 457, 380, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरण में संलिप्त अज्ञात आरोपी के संबंध में पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलप्ति अज्ञात आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा गुढ़ियारी निवासी मोहित यादव उर्फ बल्लू को पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने अन्य विधि के साथ संघर्षरत 04 बालकों के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा चारों विधि के साथ संघर्षरत बालकों को भी पकड़ा गया।

*पांचो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की मोबाईल फोन एवं लैपटाॅप जप्त कर कार्यवाही किया गया।*

*गिरफ्तार-*

*01. मोहित यादव उर्फ बल्लू पिता स्व. जिरजोधन यादव उम्र 22 साल निवासी गोपाल नगर थाना गुढ़ियारी रायपुर।*

*02. विधि के साथ संघर्षरत 04 बालक।*

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here