रायपुर -नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 1 के नगर निवेश विभाग द्वारा महापौर श्री एजाज ढेबर, नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग के अध्यक्ष श्री श्रीकुमार मेनन, आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री विनोद अग्रवाल संत कबीर दास वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद श्री नारद कौशल, जोन 1 जोन कमिश्नर श्री एन.आर. चंद्राकर के नेतृत्व, कार्यपालन अभियन्ता श्री सुभाष चंद्राकर , उप अभियन्ता नगर निवेश विभाग श्री अजीत सिंह राठौर एवं सम्बंधित अभियन्तागणों, कर्मचारियों की उपस्थिति में नगर निगम जोन क्रमांक 1 के नगर निवेश विभाग द्वारा आज संत कबीर दास वार्ड क्रमांक 3 के बसंत विहार गेट नम्बर 1 में नियमितीकरण शिविर लगाया गया. शिविर में पहुंचकर 245 लोगों ने नियमितीकरण की प्रक्रिया की जानकारी जोन 1 नगर निवेश विभाग के सम्बंधित अभियन्तागणों से प्राप्त की. वार्ड नम्बर 3 के बसंत विहार गेट नम्बर 1 में आज लगाये गये नियमितीकरण शिविर की जानकारी वार्डवासियों को निगम जोन 1 नगर निवेश विभाग द्वारा सार्वजनिक मुनादी करवाकर दी गयी.
निगम जोन 1 ने बसंत विहार गेट नम्बर 1 में नियमितीकरण शिविर लगाया,245 लोगों ने शिविर में आकर जानकारी प्राप्त की
https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg


