छत्रपति शिवाजी महाराज को जयन्ती पर महापौर  एजाज ढेबर ने अश्वारोही प्रतिमा स्थल पर दी आदरांजलि

0
81

 रायपुर- छत्रपति शिवाजी महाराज की जयन्ती पर राजधानी शहर रायपुर के जी. ई. मार्ग में तात्यापारा चौक के किनारे स्थित उनकी अश्वारोही प्रतिमा स्थल के समक्ष नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 के सहयोग से उन्हें सादर नमन करने पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया.इस संक्षिप्त एवं गरिमामयी आयोजन में पहुंचकर राजधानी शहर के प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर ने समस्त राजधानीवासियों की ओर से उन्हें सादर नमन करते हुए आदरांजलि अर्पित की. पुष्पांजलि आयोजन में बड़ी संख्या में पहुंचकर स्थानीय मराठा समाज के पदाधिकारीगणों, नगर के गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों ने छत्रपति शिवाजी महाराज को जयन्ती पर अश्वारोही प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here