पंकज शर्मा के नेतृत्व में सभा में शामिल हुए हजारों कार्यकर्ता

0
87

रायपुर जिले से 1हजार गाड़ियों का काफिला पहुंचा
रायपुर–जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा के नेतृत्व में आज लगभग हजारों की संख्या में रायपुर जिला से कार्यकर्ता जोरा स्थित सभा स्थल पहुंचे एवं कार्यक्रम में भाग लिया बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं में जोश व जूनून का माहौल देखने को मिला वही पंकज शर्मा के नेतृत्व में लगभग 1हजार छोटी गाड़ियां एवं 40 बसों में कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। इतनी लंबा काफिले को लोग भी निहारते रहे
आपको बता दें कि नवा रायपुर में पिछले 3 दिनों से कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा है जिसमें भाग लेने के लिए पूरे देश से लगभग 15 हजार से ज्यादा नेता पहुंचे हुए थे वही आज जोरा स्थित मैदान में एक आम सभा रखी गई थी जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे एवं प्रियंका गांधी ने संबोधित किया पूरे प्रदेश से लगभग लाखों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे ।वही रायपुर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा के नेतृत्व में लगभग 1हजार छोटी गाड़ियां व 40 बसें पहुंची हुई थी जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे कार्यकर्ताओं में जोश और जुनून का माहौल देखने को मिल रहा था वही काफिला काफी लंबी होने की वजह से लोग भी निहारते नजर आए एक साथ इतनी संख्या में गाड़ियों ने सबको अपनी आकर्षित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here