Breaking…….राजधानी में एक स्कूली छात्रा द्वारा की आत्महत्या

0
97

रायपुर। राजधानी में एक स्कूली छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह संतोषी नगर हायर सेकेंडरी की 9 वीं कक्षा की छात्रा थी। घटना बोरियाखुर्द इलाके की है।

मिली जानकारी के अनुसार छात्रा ने निर्माणाधीन 6 मंजिला इमारत से छलांग कर खुदकुशी कर ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्कूली छात्रा ने खुदकुशी क्यों की, इसका कारण अभी सामने नहीं आया है। है। इस छात्रा को निर्माणाधीन इमारत पर खड़ा देख आसपास ने लोगों ने बचाने की कोशिश की। लोगों के आवाज देने के बाद भी वह नहीं रुकी और छलांग लगा दी। पुलिस सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच कर तफ्तीश में जुट गई है। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा आंबेडकर अस्पताल लाया गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here