छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 1 मार्च को शुरू…….6 मार्च को को होगा बजट पेश

0
25

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 1 मार्च को शुरू होगा। भूपेश बघेल सरकार अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करेगी। चुनाव से पहले यह विधानसभा का अंतिम सत्र होगा। होली के पहले 6 मार्च को छत्तीसगढ़ का बजट सरकार पेश करेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12:30 बजे बजट प्रस्तुत करेंगे। माना जा रहा है कि चुनावी बजट लोक लुभावन होगा। हर वर्ग की निगाहें बजट पर टिकी है। जिन वर्गों के लिए सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था। वे उम्मीद कर रहे हैं कि वादा पूरा होगा।1 मार्च से 24 मार्च तक बजट सत्र चलेगा। सत्र में कुल 14 बैठकें होंगी। बजट सत्र कई मायनों में अहम माना जा रहा है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण होगा और वित्त विभाग के भारसाधक मंत्री के तौर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बजट पेश करेंगे।

विधानसभा सत्र के लिए प्रतिपक्ष भी अपनी तैयारी कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी सरकार को घेरने रणनीति बनाने आज बड़ी बैठक करने जा रही है। पार्टी ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एलान कर चुके हैं कि 15 मार्च को भाजपा विधानसभा का घेराव करेगी। 16 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने का मुद्दा भाजपा उठाएगी। कानून व्यवस्था का मुद्दा भी सदन में गूंजेगा।

विधानसभा द्वारा एक मोबाइल एप का भी शुभारंभ किया जा रहा है। जिसके माध्यम से विधानसभा में होने वाली गतिविधियों को इस एप के माध्यम से जाना जा सकेगा ।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here