जनगणना पर भाजपा अपना मत स्पष्ट करें – कांग्रेस

0
17

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा प्रधानमंत्री से जनगणना कराए जाने की मांग का समर्थन करते हुये भाजपा पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि जनगणना को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को अपना रुख स्पस्ट करना चाहिए कि भाजपा जनगणना के पक्ष में है या खिलाफ में है? हर दस साल में जनगणना होता है। लेकिन केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद बीते 12 साल से जनगणना नही हो पाया है। जिसके चलते आर्थिक रूप से सामाजिक रूप से पिछड़े लोगो को सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने 1 अप्रैल से जनगणना कराने का जो फैसला दिए हैं, वह स्वागत योग्य है। इससे प्रदेश के आर्थिक सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों की वास्तविक जानकारी सामने आएगी और राज्य सरकार5 कुछ वंचित और दबे कुचले शोषित लोगों को समाज के मुख्यधारा में जोड़ने के लिए और बेहतर योजना बनाकर काम करेगी।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार की मुनाफाखोरी हो गलत नीतियों के चलते देश महंगाई बेरोजगारी के आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। 80 करोड़ लोग दो वक्त का खाना भी जूटा नहीं पा रहे हैं। मोदी सरकार देश में 80 करोड़ लोगों को 5 किलो राशन देने का दावा कर रही है। दूसरी ओर देश के लोगों के जीवन स्तर सुधारने का भी दावा कर रही है। यह दोनों बातें एक साथ संभव कैसे हैं। देश में जनगणना होगी तभी मोदी सरकार की नाकामी और कामयाबी दोनों सामने आएगी और भाजपा डरी हुई है कि जनगणना होने से जो मोदी सरकार की असफलताएं हैं जो 9 साल में देश में गरीबी बढ़ी है, बेरोजगारी बढ़ी है, लोगों का सामाजिक स्तर गिरा है, वह सामने आ जाएगा। इसीलिए शायद मोदी सरकार जनगणना नहीं करा रही है और भाजपा मौन है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here