शकुन डहरिया ने भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

0
28

 रायपुर /छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य महिला कांग्रेस प्रभारी अनुसूचित जाति व समस्त विभाग प्रभारी और राजश्री सद्भावना समिति की अध्यक्ष श्रीमती शकुन डहरिया ने भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। श्रीमती शकुन डहरिया  बाबा साहब के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी डॉ. अम्बेडकर ने सामाजिक असमानता को दूर करने और वंचित वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने के उद्देश्य से भारत के संविधान में अनेक प्रविधान किए। उन्होंने सभी महिलाओं और पुरुषों को अच्छी शिक्षा लेकर आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया है। देश के लिए बाबा साहब का योगदान अविस्मरणीय है। राज्य सरकार बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here