गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

0
81

 

रायपुर / छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने बाबा साहब के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी डॉ. अम्बेडकर ने सामाजिक असमानता को दूर करने और वंचित वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने के उद्देश्य से भारत के संविधान में अनेक प्रविधान किए। उन्होंने सभी महिलाओं और पुरुषों को अच्छी शिक्षा लेकर आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया है। देश के लिए बाबा साहब का योगदान अविस्मरणीय है। राज्य सरकार बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here