अम्बेडकर जयंती के अवसर पर एवं संस्था अवाम ए हिन्द के निःशुल्क भोजन सेवा के 1111वें दिन संस्था ने सैकड़ों जरूरतमंदों एवं मरीजों के परिजनों को निःशुल्क भोजन, शीतल जल शरबत का वितरण

0
39

 

डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर राजधानी की जनहित एवं समाजसेवी संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर द्वारा संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में नियमित रूप से बाटें जा रहे निःशुल्क भोजन वितरण के *1111वें दिन* में बेसहारों, लाचार व्यक्तियों तथा बुजुर्ग महिलाओं, मासूम बच्चों तथा शासकीय डीकेएस अस्पताल में दूर दराज अन्य संभाग, जिला दूर दराज गांव कस्बों से इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को निःशुल्क स्वादिष्ट भोजन, शीतल जल शरबत का वितरण किया गया।

संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि मानवता के आधार पर संस्था निरंतर रूप से यह कार्य करते आ रही है एवं हर समाज धर्म के पावन पर्व के मौके पर सामाजिक सद्भाव मानवता के आधार विशेष तौर पर इस तरह का कार्य करती रहती है तथा संस्था के संस्थापक के साथ सदस्यगण पवित्र रमजान महीने का रोजा रख कर भूखे जरूरतमंदों को भोजन पानी मुहैया कराकर राहत पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

इस सेवा कार्य में संस्थापक, श्री मोहम्मद सज्ज़ाद खान के साथ ज़ुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, फराज खान, राजकुमार साहू एवं अन्य सदस्यों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here