विधायक विकास उपाध्याय ने 50 बिस्तर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आयुर्वेदिक परिसर रायपुर में सोनोग्राफी मशीन का किया शुभारंभ

0
25

 

रायपुर (छत्तीसगढ़)। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय पश्चिम विधानसभा के 50 बिस्तर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आयुर्वेदिक परिसर रायपुर में सोनोग्राफी मशीन का शुभारंभ किया। विगत् वर्ष ही एक्स-रे एवं डेन्टल मशीन का शुभारंभ किया गया था। विधायक विकास उपाध्या ने कहा कि पश्चिम विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेशवासियों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने उक्त अस्पताल के चिकित्सकों व मरीजों से बातचीत की। आईसीयू वार्ड में बच्चों के देखभाल संबंधित कार्यों का निरीक्षण, प्रसव विभाग में निरीक्षण, आईपीडी में मरीजों के हाल-चाल से अवगत् हुए एवं उनके उपचार संबंधित चर्चा चिकित्सकों से की और वहाँ उपस्थित समस्त कर्मचारियों से उपचार संबंधित चर्चा की। साथ ही चिकित्सकों से अस्पताल में हो रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए सत्र 2022-23 का उपचार संबंधी विवरण रिपोर्ट भी मांगा। जिसमें चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि साल भर में ओपीडी में 31422, आईपीडी में 5201, सिजेरियन/सामान्य प्रसव 670, महिला नसबन्दी 3243, पुरूष नसबन्दी 210 इत्यादि उपचार की जानकारी दी एवं आपातकालीन मरीजों का उपचार किया गया।
विधायक विकास उपाध्याय के साथ इस दौरान आर डी ए उपाध्यक्ष सूर्यमणि मिश्रा जी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. कौशल्या पामभोई एवं आयुर्वेदिक अस्पताल के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here