अरनपुर के शहीदों को श्रद्धांजली

0
29

रायपुर/दंतेवाड़ा के अरनपुर में शहीद हुये सुरक्षा बलों के जवानों को कांग्रेस ने श्रद्धांजली अर्पित किया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य महिला कांग्रेस प्रभारी अनुसूचित जाति व समस्त विभाग प्रभारी और राजश्री सद्भावना समिति की अध्यक्ष श्रीमती शकुन डहरिया ने कहा कि वीर जवानों की शहादत व्यर्थ नही जायेगी। बस्तर शांति की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इस प्रकार की घटनायें विचलित जरूर करती है लेकिन हम लक्ष्य से डिगने वाले नही है, हमारे इरादे मजबूत है, हम पूरी दृढ़ता से बस्तर में शांति की स्थापना के प्रयासों को जारी रखेंगे। कांग्रेस पार्टी शहीद जवानों के शहादत को नमन करती है, छत्तीसगढ़ की जनता इन जवानों के प्रति हमेशा कृतज्ञ रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here