जिला चिकित्सालय (100 बेड) में 30 अप्रैल को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

0
67

कोरबा – जिला अस्पताल में एक दिवसीय रक्त दान शिविर का आयोजन दुर्गेश राठौर (योग प्रशिक्षक) द्वारा कराया जा रहा है। शहर के 100 बेड मेडिकल कॉलेज कोरबा में मरीजों में रक्त की कमी होने के कारण सिकलीन रोगी, बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा अन्य जरूरतमंदों को समय पर ब्लड नही मिल पा रहा है जिसके लिए *जय मां सर्वमंगला गौ सेवा समिति* कोरबा के तत्वाधान में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन कोरबा, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच कोरबा, सनातन सेना (जिला इकाई कोरबा) पतंजलि युवा भारत कोरबा, नेशनल योगासना स्पोर्ट्स फीडरेशन, किड्स स्कूल, छत्तीसगढ़ हेल्प वेल फेयर सोसायटी, स्वास्तिक मशीनरी वर्क्स के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का अयोजन कोरबा 100 बेड ब्लड बैंक में किया जा रहा हैं।

समिति ने शहर वासियों से निवेदन किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिविर में भाग लेकर रक्तदान करें।100 बेड सरकारी ब्लड बैंक में रक्तदान करने का फायदा यह है कि जब भी किसी अपने को ब्लड की जरुरत पड़ेगी तो आसानी से अस्पताल में रक्त उपलब्ध होगा जिससे मरीज के परिजनों को भटकना नहीं पड़ेगा।

 

 

 

 

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here