सुभाष नगर (नहर पारा) चौक में  कुलदीप जुनेजा रायपुर उत्तर विधायक के कर कमलों से ऑटोमेटिक विद्युत सिग्नल का किया गया शुभारंभ

0
23

यातायात पुलिस रायपुर सुभाष नगर नहर पारा क्षेत्र के रहवासियों के द्वारा उपरोक्त चौक में यातायात जाम के कारण होने वाले परेशानियों से यातायात पुलिस रायपुर को अवगत कराते हुए उपरोक्त चौक में सिग्नल की मांग की गई थी, जिस पर श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल एसएसपी रायपुर एवं श्री जयप्रकाश बढ़ई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर के निर्देशन पर श्री गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर के द्वारा चौक का निरीक्षण किया गया एवं यातायात के सुगमता पूर्वक संचालन हेतु रायपुर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सिग्नल लगाने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर सभी की सहमति से रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा ऑटोमेटिक विद्युत सिग्नल लगाया गया , जिसका शुभारंभ श्री कुलदीप जुनेजा विधायक रायपुर उत्तर, पार्षद श्री अनवर भाई, सुरेश चन्नावर, राधेश्याम विभार एवं श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल एसएसपी रायपुर के कर कमलों से किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में सुभाष नगर नहरपारा क्षेत्र के रहवासी एवं यातायात रायपुर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here