मोर महापौर मोर द्वार योजना अंतर्गत महापौर एजाज ढेबर शहीद भगत सिंह वार्ड के छुइयां तालाब सामुदायिक भवन में शिविर में पहुंचकर लगाए गए सभी स्टालों का निरीक्षण किया

0
49

मोर महापौर मोर द्वार योजना अंतर्गत आज महापौर  एजाज ढेबर जोन क्रमांक 18 वार्ड क्रमांक 21 शहीद भगत सिंह वार्ड के छुइयां तालाब सामुदायिक भवन में शिविर में पहुंचकर लगाए गए सभी स्टालों का निरीक्षण किया इस अवसर पर महापौर  एजाज ढेबर में अपनी नगर निगम परिषद के साथ इस शिविर के माध्यम से बनाए गए आधार कार्ड मजदूर कार्ड राशन कार्ड एवं समस्त नगर पालिक निगम रायपुर संबंधित कार्यों को करवाया, महापौर  ऐजाज ढेबर इस शिविर में मिली शिकायतों का निवारण करने सुनिश्चित इलाकों पर पहुंचे इस अवसर पर महापौर को वार्ड वासी ने स्ट्रीट लाइट के ना जलने की समस्या से अवगत कराया महापौर  एजाज ढेबर ने निगम अधिकारियों को आदेशित कर तुरंत स्ट्रीट लाइट लगवाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here