रमन सिंह , मूणत उतारेंगे भारत माता की आरती, भारत माता से लेंगे भाजपा की जीत का आशीर्वाद

0
56

रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में सोमवार को भारत माता की आरती कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस महाआरती में सैंकड़ों लाेग हाथों में दीपक लेकर भारत मां की आरती उतरेंगे।

महाआरती के बाद अर्जुन्दा के भजन गायक दीपक चंद्राकर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे।

कार्यक्रम के आयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रवक्ता श्री राजेश मूणत ने बताया कि रायपुर पश्चिम विधानसभा, भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर साल स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विशाल बाईक रैली के पश्चात भारत माता चौक पर भव्य महाआरती का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में यह आयोजन है।

श्री मूणत ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय जननेता, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम साइंस कॉलेज के निकट पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के सामने से भाजपा के हज़ारों कार्यकर्ता और आम जनता हाथ मे तिरंगा लेकर बाइक रैली की शक्ल में शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेंगे। रैली में महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या ने शामिल होंगे।

यात्रा का अंतिम पड़ाव भारत माता चौक गुढ़ियारी होगा,जहां भारत माता की आरती का कार्यक्रम आयोजन होगा।

श्री मूणत ने बताया कि भारत माता का पूजन और आरती 51 पंडितों ने वैदिक मंत्रोचार और दीप, धूप, कपूर के साथ संगीत की धुन पर की जाएगी। इस दौरान रायपुर पश्चिम के भाजपा कार्यकर्ताओं,आम जनता के अलावा भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

भारत माता की महाआरती के पहले 3:00 बजे दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से निकलने वाली मोटर साइकिल रैली का नेतृत्व पूर्व मंत्री राजेश मूणत खुद करेंगे।
इस दौरान यह खुद भी दुपहिया वाहन चलाएंगे। रैली में करीब 5000 मोटर साइकिल चालक हाथों में तिरंगा और भगवा पगड़ी (साफा)पहनकर शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे।

मूणत ने बताया कि वैसे तो हर साल यह आयोजन होता है, लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओ में उत्साह अधिक देखा जा रहा है। इसकी वजह यह है कि हम सभी भारत माता का आशीर्वाद लेकर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लेंगे।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here