स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जारी है, रायपुर पुलिस की चेकिंग कार्यवाही

0
24
RAIPUR POLICE स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी के नेतृत्व में समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने – अपने अनुभाग के थानों के थाना प्रभारियों व अन्य पुलिस बलों सहित एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट की टीम द्वारा थाना क्षेत्रों में स्थित होटल, लॉज एवं ढ़ाबों की सघन चेकिंग की जा रहीं है, इसके साथ ही अन्य राज्यों से आकर रूकने वालों से विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही उनकी तस्दीकी भी की जा रहीं है।
साथ ही थाना क्षेत्रों में अड्डेबाजों, गुटबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, पुराने अपराधिक तत्वों, असमाजिक तत्वों सहित हाल ही में जेल से रिहा हुये बंदियों की चेकिंग करने के साथ ही थाना क्षेत्रों के अलग – अलग भीतरी/बाहरी स्थानों में 02 दर्जन से अधिक स्थानों में नाकेबंदी पाईंट लगाकर दोपहिया/चारपहिया वाहनों की भी चेकिंग की जा रहीं है।
चेकिंग कार्यवाही के दौरान जो भी संदिग्ध पाए जाएंगे उनके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रायपुर पुलिस द्वारा चप्पे-चप्पे पर नजर रखीं जा रहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here