नए कॉंग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज केवल रबर स्टांप साबित हुए :ठोकने

0
30

छत्तीसगढ़ कॉंग्रेस मे नए कॉंग्रेस जिलाध्यक्षो की नियुक्ति कॉंग्रेस केंद्रीय नेतृत्व ने कर स्पष्ट कर दिया था की दीपक बैज केवल रबर स्टांप है वही आज फिर जम्बो कॉंग्रेस टीम की घोषणा नई दिल्ली से होना कॉंग्रेस आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का अपमान है उक्त कथन भाजपा प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने कहा है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा की भाजपा छत्तीसगढ़ सगंठन पर टिप्पणी करते करते भूपेश बघेल ने अपनी पार्टी मे कंट्रोल खो दिया है तभी तो कॉंग्रेस छत्तीसगढ़ की नियुक्ति दिल्ली आलाकामन करने लगा है। मोहन मरकाम जी व प्रदेश कॉंग्रस प्रभारी सुश्री सैलजा के बीच का विवाद राजनीतिक हलको मे चर्चा का विषय रहा है और अब पूरी टीम दिल्ली तय कर रहा है। यह कॉंग्रेस आदिवासी नेताओं का लगातार अपमान है।

श्री नलिनीश ठोकने ने कहा कि 2023 विधानसभा चुनाव मे मुख्यमंत्री का चेहरा भूपेश बघेल को न बनाकर बता दिया है भूपेश बघेल जी का नाम भ्रष्टाचार से बदनाम हो गया है वही दिल्ली से नियुक्तियां बता रहा है पूरी छत्तीसगढ़ कॉंग्रेस अपने केंद्रीय नेतृत्व का विश्वास खो दिया है ।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here