CCCI के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी एवं प्रदेश चेम्बर मंत्री लोकेश साहू क्षेत्रीय रेल्वे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य मनोनीत 

0
43
रायपुर | छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे की क्षेत्रीय उपयोगकार्ता परामर्शदात्री समिति बिलासपुर (जेडआरयूसीसी) द्वारा चेम्बर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी एवं चेम्बर प्रदेश मंत्री श्री लोकेश साहू को सदस्य मनोनीत किया गया है। इनका कार्यकाल दिनांक 01 जनवरी 2023 से 31 जनवरी 2025 तक रहेगा। छत्तीसगढ़ चेम्बर आॅफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के आग्रह पर रेल मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा अनुमोदित किया गया है।
चेम्बर पदाधिकारियों ने श्री राजेन्द्र जग्गी एवं श्री लोकेश साहू के जेडआरयूसीसी में सदस्य मनोनीत किये जाने पर दोनों पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है।
https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here