Breaking ………रायपुर के मल्टीलेवल पार्किंग में हुआ नाबालिग से गेैंगरेप

0
51

रायपुर में नाबालिग से गेैंगरेप की घटना सामने आयी है। इस मामले में गोलबाजार पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक मल्टीलेवल पार्किंग के गार्ड रूम में ले जाकर नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पीड़िता की बड़ी बहन ने जाकर गोल बाजार थाने में शिकायत दर्ज करायी थी।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार यानि 19 सितंबर की रात को गैंगरेप की ये वारदात हुई थी। सूत्रों के मुताबिक लड़की रायपुर के पास के एक गांव की रहने वाली है। वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ ​​​​​जय स्तंभ चौक स्थित ​​मल्टीलेवल पार्किंग पहुंची थी। किसी काम से लड़की का बॉयफ्रेंड गया, जिसके बाद मौजूद युवकों ने लड़की से दुष्कर्म किया। लड़की को अकेला पाकर आरोपी उसे गार्ड रूम में ले गए और फिर दुष्कर्म किया।

आरोपियों में 35 साल का अविनाश बहरा अरविन्द नगर का रहने वाला है। वहीं 31 साल का सिकंदर जैन कांकेर का रहने वाला है। इसके अलावा तीसरे आरोपी का नाम गौरव राज है। पुलिस इस मामले में आगे भी जांच कर रही है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here