श्रम विभाग के नवीन पोर्टल का शुभारंभ ..श्रमिकों के प्रकरण का होगा त्वरित निराकरण – सुशील सन्नी अग्रवाल

0
46

रायपुर स्थित बेबीलॉन कैपिटल होटल में प्रदेश के श्रमिक हितैषी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशाअनुरूप श्रमिकों के प्रकरण त्वरित निराकरण करने हेतु श्रम विभाग के विभागीय पोर्टल के नवीन पोर्टल का छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष, सुशील सन्नी अग्रवाल ने शुभारंभ किया।

इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप छ. ग. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में संचालित विभिन्न योजनाओं को सराहा। प्रदेश में निर्माण श्रमिकों के लिए 30 से अधिक कल्याणकारी योजनाएँ संचालित हैं जिसका लाभ उठाकर अपने जीवन को बेहतर बना रहे हैं।

इस दौरान श्रम आयुक्त भीम सिंह, अमित कुमार UNDP प्रमुख दिल्ली, सविता मिश्रा अपर श्रम आयुक्त एवं सचिव बी, ओ, सी तथा जांगड़े अपर आयुक्त श्रम उपस्थित रहे |

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here