शकुन डहरिया ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें किया नमन

0
40
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य एवं महिला कांग्रेस, अनूसूचित जाति विभाग प्रभारी व राजश्री सद्भावना समिति की अध्यक्ष श्रीमती शकुन डहरियाने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन किया। शकुन डहरिया ने  ने बापू का स्मरण करते हुए कहा कि सत्य, सेवा, सद्भाव और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के दर्शन और विचारों ने भारत को आज़ादी दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाई। उनका जीवन हमें ये सिखाता है कि उत्पीड़न और अन्याय के खिलाफ भी अहिंसा के दम पर बदलाव लाया जा सकता है। राष्ट्र की स्वाधीनता हेतु अपना जीवन समर्पित करने वाले पूजनीय बापू के विचारों को आत्मसात कर उनके दिखाये मार्ग पर हम सभी चलने का संकल्प लें।

शकुन डहरिया ने  सरलता और सादगी की प्रतिमूर्ति, भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी को याद करते हुए कहा उन्होंने अपना सादगीपूर्ण जीवन मातृभूमि की सेवा में समर्पित कर दिया था। “जय जवान-जय किसान” का उदघोष देकर शास्त्री जी ने देश में नई चेतना और ऊर्जा का संचार किया था। राष्ट्रनिर्माण हेतु दिया गया उनका महान योगदान सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here