Bollywood news : शाहरुख खान के 60वें जन्मदिन पर मचा धमाल — ‘किंग’ के फर्स्ट लुक ने मचाई सनसनी

0
112

शाहरुख खान के 60वें जन्मदिन पर मचा धमाल — ‘किंग’ के फर्स्ट लुक ने मचाई सनसनी

 

सिद्धार्थ आनंद के पोस्ट से छिड़ी शाहरुख बनाम प्रभास बहस

मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने शुक्रवार को अपना 60वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। देश-दुनिया के कोने-कोने से फैन्स ने अपने चहेते स्टार को बधाइयों और दुआओं से सराबोर कर दिया। इसी बीच शाहरुख ने अपने चाहने वालों को एक बड़ा सरप्राइज दिया — उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किंग (KING)’ का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ, जिसमें वे एकदम नए एक्शन अवतार में नजर आए।

लेकिन मामला सिर्फ यहीं तक नहीं रुका। फर्स्ट लुक के साथ ही ‘स्पिरिट’ फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा और ‘किंग’ के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद भी चर्चा में आ गए। वजह बनी सिद्धार्थ आनंद की एक पोस्ट, जिसे कई लोगों ने वांगा पर तंज के रूप में देखा।

मामला क्या है?

दरअसल, संदीप रेड्डी वांगा ने हाल ही में प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ की साउंड स्टोरी वीडियो रिलीज की थी, जिसमें लिखा गया — “India’s Biggest Superstar Prabhas”। यह बात शाहरुख खान के फैन्स को नागवार गुज़री और सोशल मीडिया पर वांगा को ट्रोल किया जाने लगा।

इसके कुछ दिन बाद सिद्धार्थ आनंद ने शाहरुख खान के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा —
“जब सितारे सिर्फ एक सुपरस्टार होने से आगे बढ़ जाते हैं, तो उन्हें कहा जाता है — KING.”
साथ ही उन्होंने ‘किंग’ का ताज वाला इमोजी जोड़ते हुए लिखा — “Happy Birthday India’s King!”

बस, यहीं से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। शाहरुख के फैन्स ने इसे वांगा के बयान पर करारा जवाब बताया, वहीं प्रभास के फैन्स ने इसका विरोध किया। दोनों फैन ग्रुप्स के बीच “India’s Biggest Superstar कौन?” को लेकर बहस छिड़ गई।

‘किंग’ के फर्स्ट लुक से बढ़ी उत्सुकता

बहरहाल, शाहरुख खान के ‘किंग’ फिल्म के फर्स्ट लुक ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। शाहरुख का दमदार लुक और एक्शन अवतार देखकर फैन्स कह रहे हैं — “किंग इज़ बैक!”
चाहे सोशल मीडिया पर बहस कितनी भी गर्म क्यों न हो, लेकिन शाहरुख के 60वें जन्मदिन पर एक बार फिर साबित हो गया कि बॉलीवुड में बादशाह का जलवा अब भी कायम है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here