यूट्यूबर तन्नू रावत का वीडियो शूट, हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति

0
141

 यूट्यूबर तन्नू रावत का वीडियो शूट, हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति

ऋषिकेश। सोशल मीडिया पर अपने विवादित वीडियोज़ के लिए जानी जाने वाली यूट्यूबर तन्नू रावत एक बार फिर चर्चा में हैं। जानकारी के अनुसार, उन्होंने जय राम आश्रम परिसर के एक फ्लैट में वीडियो शूट किया, जिसे देखने के बाद स्थानीय हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है।

हिंदू संगठनों का आरोप है कि यह वीडियो अशोभनीय और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है। उनका कहना है कि तीर्थनगरी जैसी पवित्र भूमि पर, विशेषकर जय राम आश्रम जैसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल में इस तरह का वीडियो बनाना धार्मिक मर्यादाओं के विपरीत है।

सूचना मिलने पर संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि प्रशासन तत्काल कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म फेसबुक पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here