रायपुर पश्चिम के विभिन्न दुर्गा पंडालों में विधायक विकास उपाध्याय ने माता रानी का दर्शन कर आर्शीवाद लिया और क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की

0
45

रायपुर । शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय के द्वारा आज अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों में पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना साथ ही आज क्षेत्र दुर्गा समितियों के साथ माता जी की जसगीत सेवा किया साथ ही रास गरबा में शामिल होकर लोगो के साथ गरबा नृत्य कर प्रोत्साहित किया इस अवसर में विभिन्न जगहों में स्थापित माता रानी के समितियों के सदस्यों ने विधायक का भारी उत्साह के साथ स्वागत किया।
इस अवसर पर विकास उपाध्याय ने कहा शारदीय नवरात्रि महापर्व हम सबके लिए एक बहुत ही सुखद पर्व है और हम सब अपनी आराध्य देवी माता दुर्गा जी के विभिन्न स्वरूपों का नौ दिनों तक पूजा पाठ उपवास कर हैं और नौ दिनों तक सभी जगह में विशाल भोग भंडारा सहित अनेक आयोजन कर माता जी का सेवा करते हैं।
आज प्रमुख रूप क्षेत्र के रामनगर,रामकुंड,डगनिया, हीरापुर में स्थापित माता का दर्शन कर पूजा पाठ किया जिसमें वार्डवासियों के द्वारा भव्य स्वागत किया।
इस अवसर में मुख्य रूप भारी संख्या मे कांग्रेस जन और क्षेत्रवासी सहित समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here