छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 70 विधानसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया जारी है। लोगों में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीँ इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष अमर परवानी ने अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचे, जहाँ उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके साथ ही अमर परवानी ने सभी वोटर्स से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा कि – यह प्रजातंत्र का महापर्व है, जो 5 वर्षो में आता है, जिसे हम सब एक त्योहार के रूप में मनाते है, सभी मतदाता अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए मतदान केंद्रों पर जाकर अपना मतदान करें, आपका हर वोट लोकतंत्र के लिए बहुमूल्य है।
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष अमर परवानी ने अपने परिवार के साथ किया मतदान, नागरिकों से की वोट डालने की अपील
https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg


