पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया  ने बड़ा बयान………कहा स्वास्थ्य मंत्री का बयान

0
39

आपको बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को पूर्व मंत्री शिव डहरिया का बंगला आबंटित किया गया है, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के बंगले निरीक्षण के दौरान दीवाल से लाइट खंबा, सोफा, एसी, बिजली का तार बिजली का डब्बा कांच के दरवाजे सहित लाखों का सामान गायब है. इसको लेकर श्याम बिहारी जायसवाल ने पूर्व मंत्री के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसकी जांच करवाने का बयान दिया था. वही पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया ने स्वास्थ्य मंत्री से माफ़ी मांगने की मांग की है.

छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद भाजपा सरकार के मंत्रियों को सरकारी बंगला आबंटित कर दिया गया है. आदेश के बाद पूर्व सरकार के मंत्री बंगला खाली कर रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बंगले निरीक्षण करने के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि शिव डहरिया के जाने के साथ ही बंगले से कई सामान गायब हुआ है. बंगले के अंदर दीवाल पर कई निशान भी हैं. दीवाल से लाइट, खंबा, सोफा, एसी, बिजली का तार, बिजली का डब्बा, कांच के दरवाजे समेत  लाखों का सामान गायब हुआ है. मंत्री ने पीडब्लूडी के अधिकारियों को पूर्व में लगे सामानों का मिलान कर गायब सामानों की लिस्ट बनाने का निर्देश दिए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here