प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाने के लिए सफायर ग्रीन्स सोसाइटी में हुई बैठक

0
26

रायपुर के सफायर ग्रीन्स सोसाइटी (आमासिवनी) के क्लब हाउस में दिनांक 05 जनवरी को श्री अयोध्या धाम में 22 जनवरी को हो रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह को धूमधाम से मनाने के लिए सोसाइटी निवासियों की मीटिंग हुई। कार्यक्रम की रूपरेखा को बताते हुए अनुराग पांडे और महेंद्र बाफना जी ने बताया की सफायर ग्रीन्स में प्राण प्रतिष्ठा समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा | इसके लिए 21 जनवरी रविवार को प्रातः 7:00 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी जो संपूर्ण सफायर ग्रीन्स प्रांगण में घूम कर सोसाइटी के अंदर स्थित श्री राम मंदिर तक जाएगी। विकास शुक्ला एवं सौरव पाठक जी ने बताया की 22 जनवरी को दोपहर 11:00 से 1:00 बजे तक श्री राम भक्ति करते हुए अयोध्या जी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण श्री राम मंदिर प्रांगण में सभी भक्तगण एक साथ देखेंगे, इसके बाद 6:30 बजे से भजन संध्या एवं भंडारा प्रसादी का आयोजन रखा गया है। राजीव जैन जी ने बताया कि भंडारा प्रसादी को समस्त भक्तगणों को बैठकर पंगत के रूप में परोसा जाएगा और सभी भक्ति भाव से प्रसाद को ग्रहण करेंगे l पवन सिंह ने सभी उपस्थित निवासियों तथा कार्यक्रम के संयोजकों का आभार जताया। मीटिंग में शंकर गुप्ता,विनय शांडिल्य, नरेश मलंग, रविंद्र अग्रवाल एवं कौशल चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पुरे सोसाइटी में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए लोगो में उत्साह है |

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here