Breaking…..पति ने पत्नी की गला रेत कर की हत्या, फिर थाने में किया आत्मसमर्पण

0
38

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यंहा के खमतराई थाना क्षेत्र के एक युवक ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी है। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया।

 

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पति राधेश्याम वर्मा पिता भुवन लाल वर्मा उम्र 33 साल पता छठवा तालाब पास रामेश्वर नगर थाना खमतराई ने अपनी पत्नी पर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अवैध संबंध का शक करता था। जिसके कारण आरोपी राधेश्याम वर्मा ने गुस्से में आकर आकर अपनी पत्नी की गाला रेतकर हत्या कर दी।

घटना की सूचना के बाद के इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना के बाद मौके पर खमतराई थाना पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जूट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here