BREAKING NEWS…….बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडेय का निधन

0
417

 बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडेय का निधन हो गया है। पूनम का सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थी। इसी के चलते उनका निधन हो गया है। वह 32 साल की थी। इसकी जानकरी उनके ऑफिशियल इंस्टा हैंडल से दी गई है। इसमें बताया कि हमने पूनम को खो दिया, उनका निधन सर्वाइकल कैंसर की वजह से हुआ है। इस खबर के आते ही हर कोई हैरान हो गया है। पूनम रियलिटी शो लॉकअप में नजर आईं थी। वह इसमें सेमीफाइनल में पहुंची थी।

लॉकअप’में नजर आ चुकी पूनम पांडे  के मैनेजर द्वारा इंस्टा पर पोस्ट शेयर किया गया है। इसमें लिखा- आज बेहद मुश्किल और दुखद खबर सामने आई है। हमने अपनी प्यारी पूनम को सर्वाइकल कैंसर के चलते खो दिया है। उनके साथ जो भी रहा, सभी को खूब प्यार मिला। दुख की इस घड़ी में हम चाहते हैं कि आप हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। इसी पोस्ट पर अब पूनम के फैंस काफी कमेंट भी कर रहे हैं। उनको यकीन नहीं हो रहा है कि पूनम अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। वह कमेंट में ही श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here