हर वर्ग का सर्वांगीण विकास, विष्णु के शासन का यही प्रयास : टंकराम वर्मा

0
76

आज विधानसभा में प्रस्तुत हुए बजट को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा यह बजट छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास और भविष्य को संवारने वाला बजट होगा। यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा ।

श्री वर्मा ने कहा यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने वाला बजट है। इस बजट में महतारी वंदन,किसानों को भुगतान,प्रधानमंत्री आवास,जल जीवन मिशन,राम लला दर्शन,मुफ्त इलाज,भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए प्रावधान सहित कई गारंटीयों को पूरा करने प्रावधान किया गया है।

छत्तीसगढ़ का यह बजट 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य को हासिल करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here