बस्तर: द नक्सल स्टोरी का नया टीजर रिलीज, दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा!……देखें वीडियो

0
116

 

अदा शर्मा स्टारर ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ के पोस्टर और टीजर ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। दर्शक इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर चर्चा का उत्साह दिखाई दे रहा है।

इस उत्साह को और बढ़ाते हुए और दर्शकों को बस्तर की दुनिया में ले जाने के लिए, निर्माताओं ने एक और टीजर जारी किया है। इस नए टीजर में, एक मां की भावनात्मक पुकार को दर्शाया गया है, जो नक्सलियों से अपने परिवार के लिए बदला लेने की इच्छा रखती है। उसकी आवाज़ से पता चलता है कि वह कितनी दुखी है और उसे अपने परिवार के खोने का कितना दर्द है। इस टीजर में डरावने म्यूजिक और हार्ड हिटिंग डायलॉग्स के साथ यह सच्चाई दिखाई गई है। यह वही विषय है जो दर्शकों को फिल्म को देखने के लिए प्रेरित कर रहा है।

निर्माता विपुल अमृतलाल शाह, निर्देशक सुदीप्तो सेन और अभिनेत्री अदा शर्मा एक और दिलचस्प, बहादुर और सच्ची कहानी को लाइव करने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म 15 मार्च सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here