Chief Minister Sai………मुख्यमंत्री साय ने जन्मदिन पर की जगन्नाथ रथ के पहिए की पूजा, विधायक मिश्रा के साथ काटा केक

0
78

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सरकार में आने के बाद आज पहला जन्मदिन है। उनके इस जन्मदिन को खास बनाने रायपुर उत्तर विधायक एवं जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पुरन्दर मिश्रा अस्थाई मुख्यमंत्री निवास पहुना पहुंचे। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर श्री क्षेत्र से रायपुर के श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचे महाप्रभु के रथ का पहिया भी पहुना पहुंचा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधायक मिश्रा के साथ पूजा—अर्चना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन का केक भी काटा।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला अंतर्गत कांसाबेल में 21 फरवरी 1964 को जन्मे मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने आज अपने 60 बसंत पूरे कर लिए हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला जन्मदिन है, जिसे पूरे प्रदेश में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उनके इस दिन विशेष को और भी अधिक खास बनाने के लिए रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा महाप्रभु जगन्नाथ के रथ में प्रयुक्त पहिए के साथ पहुंचे। मुख्यमंत्री साय ने इसे अपना सौभाग्य मानते हुए रथ के पहिए की पूजा की, जिसके पश्चात चलित वाहन में विराजित महाप्रभु श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की उन्होंने आरती उतारी।

इस विशेष मौके पर रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा के साथ, वरिष्ठ भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने, लोकेश कावड़िया, सुभाष अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा, अनुप खेलकर, पीयूष मिश्रा, सौरभ मिश्रा, अर्पित सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here